चाणक्या इंटरनेशनल स्कूल के छह बच्चों को मिला गोल्ड मेडल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 1:40 AM
झुमरीतिलैया : चाणक्या इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह के बच्चों ने सीपीएस ओलिंपियाड नयी दिल्ली द्वारा आयोजित प्रणाम स्तरीय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से सातवीं तक के 14 बच्चों में छह को गोल्ड मेडल मिला है. गोल्ड मेडल प्राप्त करनेवालों में रंजीत कुमार यादव, प्रतिभा कुमारी, रिचा कुमारी, अभय कुमार, करिश्मा […]
झुमरीतिलैया : चाणक्या इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह के बच्चों ने सीपीएस ओलिंपियाड नयी दिल्ली द्वारा आयोजित प्रणाम स्तरीय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से सातवीं तक के 14 बच्चों में छह को गोल्ड मेडल मिला है. गोल्ड मेडल प्राप्त करनेवालों में रंजीत कुमार यादव, प्रतिभा कुमारी, रिचा कुमारी, अभय कुमार, करिश्मा कुमारी, पिंटू कुमार, शशि कांत कुमार शामिल है.
वहीं सिल्वर मेडल प्राप्त करनेवालों में चांदनी कुमारी गुप्ता, नीतू पंडित, सुजीत कुमार, कमलजीत कुमार, ब्रांच प्राप्त करनेवालों में निकिता यादव, लक्ष्मी कुमारी, विक्रम कुमार, रिधिमा कुमारी का नाम शामिल है. सभी बच्चों को चेचाई पंचायत के पूर्व मुखिया मंजू देवी व मोनिका गुप्ता व समाजसेवी विजय दास ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर शुभकामनाएं दी.
मौके पर निदेशक मुन्ना कुमार, शिक्षक एम कुमार, रवि कुमार, चंदन कुमार दास, प्रभाकर कुमार, प्रभात कुमार पांडेय, शिक्षिका दीपाली वर्णवाल, रुकसार प्रवीण, नेहा राज, जयंती सिन्हा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










