तिलैया में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन

Updated at : 19 Feb 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
तिलैया में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन

झुमरीतिलैया : विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तिलैया स्थित मुख्य डाकघर में सोमवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डाॅ रवींद्र राय व शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तामिल वाणन, हजारीबाग मंडल के एसएसपी सत्यवीर मंडल, […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तिलैया स्थित मुख्य डाकघर में सोमवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डाॅ रवींद्र राय व शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तामिल वाणन, हजारीबाग मंडल के एसएसपी सत्यवीर मंडल, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पंकज कुमार प्रभात मौजूद थे. मौके पर सांसद डाॅ राय ने कहा कि कोडरमा के लोगों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है.

अब यहां के लोगों को तीन घंटे का सफर कर रांची-पटना नहीं जाना पड़ेगा. यह पासपोर्ट सेंटर लोगों के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने कहा कि यहां सेंटर खुलने से लोग तत्काल पुलिस क्लियरेंस के साथ समय पर पासपोर्ट बना पायेंगे. शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा के इतिहास में विकास का एक और पेज जुड़ गया है. अब यहां के लोगों को पासपोर्ट के लिए रांची-पटना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.
संचालन गोपाल सिन्हा ने किया. इस अवसर पर डाक निरीक्षक अमर प्रताप सिंह, उप डाकपाल दीपक कुमार, बालमुकुंद यादव, सहायक लिपिक रौशन कुमार, अनुभव कुमार, वरूण कुमार, नवीन पांडेय, बीरेंद्र मेहता, दिगंबर पंडित, कामिनी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ नरेश पंडित, जिला 20 सूत्री सदस्य बासुदेव धोबी, नगर भाजपा अध्यक्ष देवनारायण मोदी, वरीय नेता रमेश सिंह, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, शिवलाल सिंह, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola