फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करे विभाग
Updated at : 30 Jul 2018 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार कृषि विभाग कराये, ताकि अधिक-से-अधिक किसानों को जोड़ा जा सके. उक्त बातें जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना की प्रीमियम राशि का भुगतान करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है. यह किसानों के […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार कृषि विभाग कराये, ताकि अधिक-से-अधिक किसानों को जोड़ा जा सके. उक्त बातें जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना की प्रीमियम राशि का भुगतान करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है. यह किसानों के लिए हितकारी है.
राशि के अभाव में प्रदेश भर के हजारों किसान फसल बीमा का लाभ नहीं ले सकते थे. सरकार के निर्णय से जिले के लगभग साठ हजार किसानों को लाभ मिलेगा. गांव में जाकर किसानों को बीमा योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करें. किसानों को बताया जाये कि योजना से जुड़ने से क्या लाभ है. बताया जाये कि बीमा के लिए कोई राशि का भुगतान किसानों को नहीं करना होगा.
फसल को नुकसान हुआ तो बीमा राशि के रूप में बड़ी राशि मिलेगी. उन्होंने कहा कि 20 जुलाई तक बारिश नहीं होने पर सरकार ने किसानों द्वारा किये गये बीमा का 25 प्रतिशत भुगतान करने की बात कही है. इधर, किसान मित्र जो हड़ताल पर है, उनसे अपील किया है कि वे किसान भाइयों का बीमा कराने में सहयोग करें, ताकि 31 जुलाई तक होने वाले इस सुविधा का लाभ किसानों को मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




