जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा

Published at :30 May 2014 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा

कोडरमा : प्रखंड मैदान में चल रहे जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों का दबदबा रहा है. यहां की लड़कियों ने अपने दमखम का परिचय देते हुए सभी को पीछे छोड़कर तीन गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की है. 51 किलोग्राम, 44 किलोग्राम व 63 किलोग्राम वर्ग के मुकाबलों में हरियाणा […]

विज्ञापन

कोडरमा : प्रखंड मैदान में चल रहे जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों का दबदबा रहा है. यहां की लड़कियों ने अपने दमखम का परिचय देते हुए सभी को पीछे छोड़कर तीन गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की है.

51 किलोग्राम, 44 किलोग्राम व 63 किलोग्राम वर्ग के मुकाबलों में हरियाणा की लड़कियां अव्वल रहीं. 51 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की दिनेश ने उत्तर प्रदेश की हिना को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता. इस वर्ग में हरियाणा की पिंकी, दूसरे स्थान पर रह कर सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही, जबकि तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की साक्षी व संगीता रही हैं.

44 किलोग्राम में हरियाणा की रेणु ने उत्तर प्रदेश के शीतल त्यागी को हरा कर गोल्ड मेडल जीता. डब्लूएफआइ के मोनिका को पराजित कर हरियाणा की पायल दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही. उत्तर प्रदेश की शीतल त्यागी व डब्लूएफआइ के मोनिका को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. 63 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की सरिता ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि हरियाणा की रीतू ने सिल्वर जीता व केरला की शालिनी तथा महाराष्ट्र की अंकिता को कांस्य मेडल प्राप्त हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola