मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण
Updated at : 09 May 2018 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : वर्ष 2016 व 2017 में मैट्रिक/इंटर परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी करने वाले जिले के 13 शिक्षकों से डीइओ ने स्पष्टीकरण मांगा है. इसमें परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मीरगंज सतगावां के उपेंद्र कुमार वर्मा, सर्वोदय प्लस टू विद्यालय मरकच्चो के मो सैयद परवेज अख्तर, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की कल्याणी […]
विज्ञापन
कोडरमा : वर्ष 2016 व 2017 में मैट्रिक/इंटर परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी करने वाले जिले के 13 शिक्षकों से डीइओ ने स्पष्टीकरण मांगा है.
इसमें परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मीरगंज सतगावां के उपेंद्र कुमार वर्मा, सर्वोदय प्लस टू विद्यालय मरकच्चो के मो सैयद परवेज अख्तर, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की कल्याणी सरकार, प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर के राजेंद्र कुमार, सीडी बालिका उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया की कृष्णा कुमारी, सीएम उच्च विद्यालय डोमचांच केसेवानिवृत्त शिक्षक बबन राम, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मीरगंज सतगावां के राजेंद्र प्रसाद, स्थापना अनुमति प्राप्त उच्च विद्यालय फुलवरिया डोमचांच के आशीष मिस्त्री, परियोजना उच्च विद्यालय देवीपुर मरकच्चो के सेवानिवृत्त शिक्षक राम गोविंद सिंह, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय जयनगर के रामकृष्ण गोप, सीडी बालिका उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया के सेवानिवृत्त शिक्षक लाल शर्मा, सर्वोदय प्लस टू विद्यालय मरकच्चो के धर्मचंद मंडल व उत्क्रमित उच्च विद्यालय गझंडी व वर्तमान में इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग में कार्यरत शिक्षक प्रियंका कुमारी का नाम शामिल हैं. उक्त शिक्षकों पर वर्ष 2016 व 2017 में कॉपी मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी करने का आरोप लगने के बाद जैक द्वारा ब्लैक लिस्टेड किया गया था. बाद में जिला स्तर से कार्रवाई के लिए जैक सचिव ने डीसी व डीइओ को निर्देशित किया था. इसके आलोक में स्पष्टीकरण पूछा गया है. ज्ञात हो कि मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी मामले में पूर्व में प्रभात खबर ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




