प्रतिमा विसर्जन होने तक पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी दिखे सक्रिय, सुबह से रहा तनाव, पुलिस संभाले रही मोर्चा

Updated at : 03 Oct 2017 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन होने तक पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी दिखे सक्रिय, सुबह से रहा तनाव, पुलिस संभाले रही मोर्चा

झुमरीतिलैया: कुछ असामाजिक तत्वों ने सोमवार को एक बार फिर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, पर अमन पसंद लोगों व पुलिस प्रशासन की सक्रियता से बड़ा विवाद टल गया. रविवार को धार्मिक जुलूस के दौरान महाराणा प्रताप चौक पर शुरू हुए विवाद का असर सोमवार को भी इलाके में कायम रहा. दो गुटों […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया: कुछ असामाजिक तत्वों ने सोमवार को एक बार फिर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, पर अमन पसंद लोगों व पुलिस प्रशासन की सक्रियता से बड़ा विवाद टल गया. रविवार को धार्मिक जुलूस के दौरान महाराणा प्रताप चौक पर शुरू हुए विवाद का असर सोमवार को भी इलाके में कायम रहा. दो गुटों के बीच संभावित टकराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी सुबह से ही सड़क पर सक्रिय दिखे. पुलिस ने एसडीपीओ अनिल शंकर के नेतृत्व में पहले कोडरमा में फ्लैग मार्च किया.
इसके बाद करमा से लेकर असनाबाद होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी असनाबाद में डटे रहे.

इनके अलावा तिलैया थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर, कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह, माइका अंचल इंस्पेक्टर राजवल्लभ पासवान, पीसीआर इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद सिंह, चंदवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार, इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी, बीडीओ मिथिलेश कुमार चौधरी, सीओ अशोक राम, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार झा भी मौके पर मौजूद थे. पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी इलाके में युवाओं की हलचल पर नजर रख रहे थे. यही नहीं धार्मिक स्थल के आसपास के मकानों पर भी पुलिस के जवानों की नजर थी. पुलिस फोर्स को घरों की छत पर तैनात किया गया था. पुलिस ने संभावित घटना को देखते हुए इलाके में कई बार सर्च अभियान भी चलाया और युवाओं की टोली को खदेड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola