10 लीटर देसी शराब, आठ क्विंटल जावा महुआ जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 9:44 PM
उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.
कोडरमा बाजार. शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के ख्याल से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षकों द्वारा डोमचांच थाना क्षेत्र के सिमरिया तथा ढाब थाना क्षेत्र के गोरयाडीह की विभिन्न जगहों में छापामारी अभियान चलाया गया़ अभियान के दौरान महुआ शराब की कई भट्ठियों व शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कर दिया गया. मौके पर बरामद आठ क्विंटल जावा महुआ और 10 लीटर देसी शराब को भी नष्ट किया गया़ मामले को लेकर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें राजू यादव, परेश यादव और मदन तुरी को आरोपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










