करंट लगने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत

रनिया प्रखंड की खटखुरा पंचायत अंतर्गत कुरूत गांव में मंगलवार की शाम करंट लगने से एक युवक की जान चली गयी.

विज्ञापन

रनिया. रनिया प्रखंड की खटखुरा पंचायत अंतर्गत कुरूत गांव में मंगलवार की शाम करंट लगने से एक युवक की जान चली गयी. मृतक की पहचान कुरूत निवासी सुरेश सिंह के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सुरेश सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ था. मंगलवार की शाम लगभग सात बजे वह गांव के समीप स्थित एक बिजली पोल पर चढ़ गया. इसी दौरान वह हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी रनिया थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया गया. परिजनों ने कहा कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर अकेले रहता था. उसकी मृत्यु के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola