सो रही महिला को जहरीले सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के अड़की में सांप के डंसने से 27 वर्षीय महिला की मौत। अंधविश्वास के चक्कर में झाड़-फूंक में गंवाया कीमती समय, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।

विज्ञापन

खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के जोरको गांव में जहरीले सांप के डंसने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सुरजू कुमारी उर्फ सुरजू देवी के रूप में हुई है. घटना शनिवार रात की है.

विज्ञापन

सोते समय सांप ने हाथ में डसा

मृतका के पति बाले मुंडा ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गये थे. इसी दौरान एक जहरीला सांप बिस्तर पर चढ़ गया और सो रही सुरजू देवी के दाहिने हाथ में डस लिया.

परिजन पहले महिला को ओझा-गुनी के पास ले गये. झाड़-फूंक में काफी समय बीत गया. इस दौरान महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती गयी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola