रैयतों ने जमीन दी, ग्रामीणों ने जेसीबी चलायी; मुक्तिधाम तक बना 1100 फीट रास्ता

Updated:
विज्ञापन

रास्ता बनाने के दौरान उपस्थित ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के मुरहू स्थित गनालोया में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मुक्तिधाम तक जाने के लिए 1100 फीट लंबा कच्चा रास्ता तैयार किया है। अब लोगों को आवागमन में आसानी होगी।

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू के गनालोया में रविवार को पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल गौंझू तथा अजय राम गौंझू और दिलीप राम गौंझू की अगुवाई में रैयतों से बातचीत कर मुक्तिधाम तक जाने के लिए रास्ता बनाया गया. इस दौरान रैयतों ने दोनों ओर से करीब पांच-पांच फीट जमीन रास्ते के लिए दी. इसके बाद करीब 1100 फीट लंबा रास्ता तैयार किया गया.

विज्ञापन

जेसीबी की मदद से तैयार किया गया रास्ता

ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से कच्चे रास्ते का निर्माण किया. ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में मुक्तिधाम तक पहुंचने में काफी परेशानी होती थी और लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था. रास्ता बन जाने से अब लोगों को मुक्तिधाम तक आने-जाने में सहूलियत होगी.

रैयतों ने रास्ते के लिए दी जमीन

रास्ते के लिए जमीन देने वालों में रोशन लाल गौंझू, पंचू गौंझू, पखनू गौंझू, भुनु गौंझू, पवन कुमार, धनेश्वर गौंझू, मलार, आदित्य गौंझू, शिवनारायण गौंझू, रविन्द्र गौंझू, सूरज गौंझू, अजय राम गौंझू, नंदलाल गौंझू, बंधु गौंझू, आनंद गौंझू, करमा गौंझू, शेंभू गौंझू, इंदर गौंझू, चन्दर गौंझू, घांसी गौंझू, अरघू गौंझू, बांधना गौंझू, तुलसी गौंझू, प्रदीप गौंझू, मनोज गौंझू, सुरेश गौंझू, सतीश गौंझू, फेकू गौंझू, प्रशुतम गौंझू और संजय गौंझू शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola