कर्रा में दुर्गापूजा समिति का पुनर्गठन, प्रदीप सिन्हा बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

कर्रा शिवालय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने प्रदीप सिन्हा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्रा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति शिवालय की बैठक में प्रदीप सिन्हा को अध्यक्ष चुना गया। इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

कर्रा. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति शिवालय कर्रा की बैठक रविवार को रामचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले वर्ष आयोजित दुर्गा पूजा का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा को विधि-विधान के साथ सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया.

विज्ञापन

प्रदीप सिन्हा अध्यक्ष, गोकुल बड़ाइक सचिव

नई समिति में प्रदीप सिन्हा को अध्यक्ष, जेके सिंह को उपाध्यक्ष, गोकुल बड़ाइक को सचिव, महादेव को सहसचिव, अभिनाश कुमार को कोषाध्यक्ष और सोनू कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. रामचंद्र पांडेय को पूजा प्रभारी तथा राजेश सिंह को चंदा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी.

बिनोद प्रसाद सोनी और सुदामा प्रसाद को मुख्य संरक्षक बनाया गया. वहीं दिलीप सिन्हा, करनो बड़ाइक, केदार प्रसाद, लखीनारायण साव, चंद्रशेखर काशी और धीरेन साव को संरक्षक चुना गया.

श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा जोर

समिति के सदस्यों में विष्णु प्रसाद सोनी, छोटू गुप्ता, संतोष साव, हर्षित केसरी, लल्ला गुप्ता, राज सिंहा, प्रशांत कुमार, मोहित कुमार, साकेत कुमार, सूरज चौधरी, चंदन कुमार और शक्ति कुमार शामिल हैं. बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola