खूंटी में JLKM का संगठन विस्तार, अर्पित संगा को युवा मोर्चा की कमान

Updated:
विज्ञापन

foto | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने खूंटी में संगठन का विस्तार किया। अर्पित संगा को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष और सोनू महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से रविवार को खूंटी प्रखंड के हुटार चौक के समीप सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने की. इस दौरान पार्टी के युवा संगठन का विस्तार करते हुए अर्पित संगा को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष और सोनू महतो को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

विज्ञापन

युवाओं ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

सदस्यता अभियान के दौरान क्षेत्र के कई युवाओं ने जेएलकेएम की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने कहा कि झारखंड में जनहित और लोगों के अधिकारों के लिए शासन में बदलाव की आवश्यकता है. जेएलकेएम जनता के अधिकारों और हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी.

जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान

उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष और युवा उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola