कर्रा में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

कर्रा में शिक्षक दिवस सह छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्रा के प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षक दिवस और छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों के महत्व और छात्रों की शिक्षा पर जोर दिया।

विज्ञापन

कर्रा. प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में रविवार को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि बमरजा पंचायत के मुखिया अनूप कुजूर मौजूद रहे.

विज्ञापन

शिक्षक देश के भविष्य निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका

मुखिया अनूप कुजूर ने कहा कि शिक्षक बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. किसी भी देश का भविष्य शिक्षकों के हाथों में निर्भर करता है. उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.

बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह में कोचिंग सेंटर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों ने बैच और उपहार देकर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में हेल्पलाइन कोचिंग सेंटर के संस्थापक फनीराम परधिया और कुलदीप कुमार का मुख्य योगदान रहा.

मौके पर समाजसेवी परवेज खान, मेहा पंचायत के मुखिया अजय खलखो, सनिका मुंडा, बबीता कुमारी, लल्ला गुप्ता, पवन उरांव, चापा उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola