महिला ने लगाया 65 हजार की अवैध निकासी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
महिला ने लगाया 65 हजार की अवैध निकासी का आरोप

बैंक खाते से अलग-अलग दिनों में 65 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है.

विज्ञापन

तोरपा. तोरपा थाना क्षेत्र के रिड़ुम गांव की रहनेवाली जवनी देवी नामक महिला ने तोरपा थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके बैंक खाते से अलग-अलग दिनों में 65 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है. जवनी देवी ने बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा की तोरपा शाखा में खाता है. उसके खाते से 23 अप्रैल 2025 से 26 मई 2025 तक 65 हजार रुपये की अवैध तरीके से निकासी कर ली गयी. उन्होंने कहा कि न उसके पास कोई फ्रॉड कॉल आया और न ही कोई ओटीपी भेजा गया. इसके बावजूद रकम की निकासी हो जाना काफी दुखद है. उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि मामले की जांच कर उस गरीब को पैसे वापस दिलाया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola