खेत में लगे आलू खा गये जंगली हाथी

Updated:
विज्ञापन
खेत में लगे आलू खा गये जंगली हाथी

रनिया प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों जंगली हाथियों की आवाजाही से भय के साये में जी रहे हैं.

विज्ञापन

रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों जंगली हाथियों की आवाजाही से भय के साये में जी रहे हैं. क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. जिससे किसानों की फसलें और आजीविका प्रभावित हो रही है. रविवार की रात दो जंगली हाथी रनिया प्रखंड के जराकेल गांव में घुस आये. हाथियों ने किसान सलीम कोनगाड़ी के बारी में लगी आलू की फसल को खा गये. वहीं पैरों से रौंद कर फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद देर रात हाथियों को खदेड़ कर उडीकेल जंगल की ओर भगाया. पीड़ित किसान परिवार ने मामले की सूचना वन विभाग के कर्मियों को देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola