शहर से सटे ईदरी में पहुंचा जंगली हाथी

Updated:
विज्ञापन
शहर से सटे ईदरी में पहुंचा जंगली हाथी

जंगली हाथी अब खूंटी शहरी क्षेत्र के करीब तक पहुंच गये हैं.

विज्ञापन

खूंटी. जंगली हाथी अब खूंटी शहरी क्षेत्र के करीब तक पहुंच गये हैं. बुधवार को दोपहर के बाद खूंटी से सटे ईदरी में एक जंगली हाथी अचानक पहुंच गये. लोग खेत में अपने काम कर रहे थे. इसी क्रम में अचानक एक जंगली हाथी खेत में आ घुसा. जिसे देख वहां मौजूद लोग घबरा गये. हाथी को देख कर लोगों में अफरा-तफरी मच गया. सभी खेत में अपना काम छोड़कर भाग खड़े हुये. जंगली हाथी आराम से गाय-बैल के साथ खेत में चरने लगा. हाथी ने खेत में लगे मटर की फसल को खा लिया. वहीं रौंद कर बर्बाद कर दिया. हाथी के आने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola