2011 से फरार वारंटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अड़की थाना क्षेत्र से वर्ष 2011 में दर्ज मामले में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र से वर्ष 2011 में दर्ज मामले में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गोपोल गांव निवासी रॉबर्ट मुंडा और कुटुम्बदा गांव निवासी मनसिद नाग उर्फ एसी मनसिद शामिल हैं. दोनों को रविवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी अभियान में अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, पुअनि कुंदन कुमार और सषस्त्र बल शामिल थे. 2011 से फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार अभियान चलाया गया था, लेकिन ये बच जा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola