होरो पड़हा जतरा में जुटे ग्रामीण
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के पोड़ा कुसुमटोली में बुधवार को चाला अखड़ा खोड़हा ने पारंपरिक होरो पड़हा जतरा का आयोजन किया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कर्रा.
प्रखंड के पोड़ा कुसुमटोली में बुधवार को चाला अखड़ा खोड़हा ने पारंपरिक होरो पड़हा जतरा का आयोजन किया. पारंपरिक होरो पड़हा जतरा में मुख्य अतिथि खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया. कहा कि पारंपरिक पड़हा जतरा के माध्यम से लोकनृत्य, खोड़हा नृत्य, सांस्कृतिक वेशभूषा, खानपान, अखड़ा, सरना, मसना को बचाये रखना है. झारखंड सरकार अभी खोड़हा मंडली को बचाये रखने के लिए सभी खोड़हा मंडली को ढोल व मांदर देने की तैयारी में जुटी हुई है. जतरा में खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा जिला से आये अलग-अलग खोड़हा मंडली ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया. होरो पड़हा जतरा को सफल बनाने में मुख्य संयोजक होरो पड़हा देवान उप राजा सुनील होरो, संयोजक मंदरा उरांव, चाला अखड़ा खोड़हा अध्यक्ष सह पूर्वी सांस्कृतिक केंद्र सदस्य बंदी उरांव, कलाकार फागू मुंडा, दुर्गा मुंडा, बिरसमुनी, तेंबा कच्छप आदि ने सहयोग किया. मौके पर मनोज होरो, संदीप हेरेंज, जयमंगल मुंडा, अनूप कुजूर, चंदा पहान, अजीत मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










