चिकित्सा शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Updated:
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वावधान में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. अड़की प्रखंड अंतर्गत कंदरापीड़ी गांव में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वावधान में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 64 ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी. वहीं मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण किया गया. शिविर में कंदरापीड़ी सहित आसपास के ग्रामीणों ने लाभ उठाया. इस अवसर पर 26वीं वाहिनी के चिकित्सा कमांडेंट अहमद फजल खान ने कहा कि एसएसबी जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है. उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क बनाये रखने की अपील की. वहीं कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे. ग्रामीणों ने भी आयोजन के लिए एसएसबी के प्रति आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola