जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में उर्सुलाइन कॉन्वेंट अव्वल

Updated:
विज्ञापन
जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में उर्सुलाइन कॉन्वेंट अव्वल

सीएम एसओआई गर्ल्स स्कूल खूंटी में जिलास्तरीय रसोइया सह सहायिका की कुकिंग प्रतियोगिता हुई.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय सीएम एसओआई गर्ल्स स्कूल खूंटी में जिलास्तरीय रसोइया सह सहायिका की कुकिंग प्रतियोगिता हुई. इसमें प्रखंड स्तर पर विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय को पहला स्थान प्राप्त हुआ. वहीं दूसरे स्थान पर सीएम एसओआइ एक से पांच तक रहा. जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील और प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने रसोइया और सहायिकाओं द्वारा बनाये गये व्यंजन को चखा. वहीं उनकी खूब सराहना की. आयोजन को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम, निर्णायक मंडल में विजय कुमार शर्मा, प्रकाश पूर्ति, अजीत मिश्रा तथा पुष्पा कुमारी का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola