बिरसा मुंडा की जयंती पर उलिहातू आयेंगे केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम

Updated:
विज्ञापन
बिरसा मुंडा की जयंती पर उलिहातू आयेंगे केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम

15 नवंबर को केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू आयेंगे.

विज्ञापन

खूंटी. भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा की है कि आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू आयेंगे. इसके बाद वे कचहरी मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव सभा में हिस्सा लेंगे. यह जानकारी गुरुवार को हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर दिया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर 14 नवंबर को राज्यभर में जनजातीय शहीद स्थलों में सफाई अभियान चलाया जायेगा. 15 नवंबर को उन स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया जायेगा. बुद्धिजीवियों के बीच संगोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड को जिसने बेचा और खरीदा, आज वही लोग सत्ता में बैठे हैं. पहले राजनीतिक दल केवल चुनाव के समय बिरसा मुंडा को याद करते थे. अब उनके नाम पर वोट ठगने का काम कर रहे हैं. भाजपा सरकार ने ही भगवान बिरसा मुंडा को सच्चा सम्मान दिया. जनजातीय मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप हैं. कुछ लोग बिरसा मुंडा के सपनों को चूर-चूर कर रहे हैं. धर्म परिवर्तन के बिरसा मुंडा विरोधी थे, लेकिन आज यह मुद्दा गंभीर रूप ले चुका है. केंद्र सरकार बिरसा मुंडा की गाथा को पूरे देश में पहुंचाने का काम कर रही है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम प्रीतम, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ मुंडा, महामंत्री संजय साहू, जिला मोर्चा अध्यक्ष संजय मुंडा, सुदर्शन भगत, भूषण भगत, सुदर्शन भोक्ता आदि उपस्थित थे.

भाजपा ने दिया बिरसा मुंडा को सच्चा सम्मान : नवीन जायसवाल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola