हथियार और गोली के साथ दो धराये

Updated:
विज्ञापन
हथियार और गोली के साथ दो धराये

खूंटी थाना पुलिस ने खूंटी के कमंता चेक डैम के पास हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार की है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी थाना पुलिस ने खूंटी के कमंता चेक डैम के पास हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार आरोपियों में मुरहू थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव निवासी अकबर खान और मुरहू के कोलोम्दा निवासी धनंजय सिंह शामिल हैं. उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली मिली है. इस संबंध में गुरुवार को खूंटी थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मोहन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस दौरान पांच-छह अपराधी पुलिस को देखते ही भाग गये. वहीं अकबर और धनंजय को गिरफ्तार किया गया. जिसमें धनंजय सिंह के पास से दो गोली और अकबर के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी में पुअनि आदित्य कुमार, सीताराम डांगी, मंटू कुमार, खुर्शीद आलम और सशस्त्र बल शामिल थे. गिरफ्तार आरोपियों में अकबर खान के खिलाफ खूंटी, मुरहू और तपकरा थाना में पहले से मामला दर्ज है. वहीं धनंजय सिंह के खिलाफ भी कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola