39 बोरा डोडा लदा ट्रक धराया

Updated:
विज्ञापन
39 बोरा डोडा लदा ट्रक धराया

खूटी पुलिस ने एक दस चक्का ट्रक में लदा डोडा को पकड़ा है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूटी पुलिस ने एक दस चक्का ट्रक में लदा डोडा को पकड़ा है. ट्रक (एचपी 38सी 4159) में कुल 39 बोरा में कुल 1113.7 किलो डोडा लदा मिला. हालांकि पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी. एसपी मनीष टोप्पो ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि खूंटी थाना क्षेत्र के सुल्हे गांव के आसपास ट्रक में डोडा लादे जाने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. जिसमें पुलिस ने सुल्हे के समीप सुनसान स्थान पर एक ट्रक में चार-पांच व्यक्तियों को डोडा लोड करते देखा. पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग वहां से फरार हो गये. छापेमारी में शामिल पुलिस की टीम ने डोडा सहित ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी. एसपी ने बताया कि इस संबंध में खूंटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. डोडा की तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांड में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया कि ट्रक में चाइना क्ले माइक्रोफाइन पावडर 35 किलो लिखा 350 बोरा भी था. उन्होंने बताया कि बरामद डोडा का बाजार मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है. छापेमारी में खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक, खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार, आदित्य कुमार, मनीदीप, अरुण कुमार, अमित कुमार मार्डी, मंटू कुमार, खूंटी थाना और जैप के सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola