बिरसा कॉलेज में दी गयी गुरुजी को श्रद्धांजलि
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :06 Aug 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन

बिरसा कॉलेज सभागार में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
खूंटी.
बिरसा कॉलेज सभागार में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. प्रभारी प्राचार्य डॅ. सीके भगत ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. वहीं दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कॉलेज के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. शोकसभा में डाॅ पुष्पा सुरीन, राज कुमार गुप्ता, जया भारती कुजूर, पूनम माई टीयू, किरण रूबी, अनंत राम, तारीफ़ लुगून, प्रियंका कुमारी, अस्मृता मेहता, रेशमा, सुशीला कुजूर, सावित्री कुमारी, सिजीरन सुरीन, काली मुंडू, घनश्याम मिश्रा, विजय प्रधान, प्रकाश प्रामाणिक सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




