दिशोम गुरु को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
दिशोम गुरु को दी गयी श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. जिलाध्यक्ष रवि मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र परपुष्प अर्पित किया. वहीं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा जिस तरह शिबू सोरेन ने झारखंड के लिए कार्य किया है, उसी के नक्शेकदम पर चल कर हमें भी झारखंड राज्य को देश का नंबर एक राज्य बनाने पर कार्य करना चाहिए. मौके पर प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, महासचिव नइमुदीन खां, प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गोप, रविकांत मिश्रा, पांडेया मुंडा, इंदू, जेम्स तोपनो, विक्टर कंडीर, शांता खाखा, विक्रम नाग, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, पीटर मुंडू, गोपाल भगत, रोबा गुड़िया, धूमेश लोहरा आदि उपस्थित थे.

झामुमो ने कर्रा में दी श्रद्धांजलि : कर्रा प्रखंड के कच्चाबारी चौक पर शुक्रवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा के नेतृत्व में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सभी कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके नमन किया. इस अवसर पर एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुचित संगा, हाबिल कच्छप, रौशन संगा, दानियाल तिर्की, प्रभु बखला, लोहोर बखला, अनिता तिग्गा, सोनी परधिया, जुलयानी संगा, शैलेश तिग्गा, दयाल बखला, मंगरा बखला सहित अन्य उपस्थित थे.

मुरहू में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि :

मुरहू प्रखंड में कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रखंड अध्यक्ष अजय साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर आदित्य गंझू, बिहारी राम, रामचंद्र्र साहू, सोनी कुमारी, विवके कुमार, किसुन नायक, बिरसिंह भोगता, डेनियल पूर्ति, सोमरा हपदगड़ा, आसित मुंडा, महेंद्र महतो, महावीर महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

शिबू सोरेन और पत्रकार को दी गयी श्रद्धांजलि :

मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पत्रकार मुजफ्फर हुसैन प्रिंस को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर निदेशक सकलदीप भगत, डॉ डीएन तिवारी सहित संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola