पिकनिक स्पॉट में उमड़े सैलानी

सोमवार को भी जिले के सभी पिकनिक स्पॉट में सैलानी पहुंचे.
खूंटी. वर्ष 2025 अब कुछ ही घंटो में समाप्त हो जायेगा. इसके बाद नया साल 2026 की शुरुआत हो जायेगी. साल के बदलते समय को यादगार बनाने के लिए जिले के पर्यटन स्थलों में सैलानी पहुंच रहे हैं. सोमवार को भी जिले के सभी पिकनिक स्पॉट में सैलानी पहुंचे. जहां लोगों ने मनोरम वादियों का आनंद उठाया और पिकनिक मनाया. मुरहू के पंचघाघ, खूंटी के रीमिक्स फॉल, रानी फॉल, तोरपा के पेरवाघाघ, पांडुपुडिंग, सातधारा, चंचलाघाघ, रनिया के उलुंग, कर्रा के बाघलता सहित अन्य पिकनिक स्पॉट में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे. सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात किये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










