तोरपा क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीता मैच

Updated:
विज्ञापन
तोरपा क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीता मैच

गुरुवार को तोरपा क्रिकेट एकेडमी और सोनेट रेड के बीच मैच खेला गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को तोरपा क्रिकेट एकेडमी और सोनेट रेड के बीच मैच खेला गया. जिसमें तोरपा क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से मैच जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनेट रेड की टीम 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 177 रन बनायी. जिसमें सर्वाधिक मनीष कुमार ने 32, हितांशु ने 29, ज्ञान गौरव ने 23, कार्तिक ने 20 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में तोरपा की ओर से अविनाश थापा, हर्ष रजवार और रंजीत बड़ाईक ने दो-दो विकेट और सौरभ कुमार, अंकित गोप ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी तोरपा क्रिकेट एकेडमी की टीम 33 ओवर दो बॉल में नौ विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिया. जिसमें सर्वाधिक रंजीत बड़ाइक ने 61 रन बनाये. अविनाश थापा ने 35, मोहित सिंह 23, हर्ष रजवार 20 रनों का योगदान दिया. गेंदबाज में सोनेट रेड की ओर से धीरज कुमार ने पांच, सुजीत कुमार ने दो विकेट लिए. इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रंजीत बड़ाइक को दिया गया.

बी डिवीजन क्रिकेट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola