ePaper

Torpa Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के सुदीप गुड़िया आगे, बीजेपी के कोचे मुंडा रहे पीछे

Updated at : 23 Nov 2024 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
कोचे मुंडा और सुदीप गुड़िया

कोचे मुंडा और सुदीप गुड़िया

Torpa Chunav Result 2024 : तोरपा विधानसभा सीट पर बीजेपी के कोचे मुंडा, झामुमो के सुदीप गुड़िया और झापा के कुलान पतरस आइंद चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी को यहां कड़ी चुनौती मिल रही है.

विज्ञापन

Torpa Assembly Election Result 2024: तोरपा विधानसभा सीट पर बीजेपी के कोचे मुंडा, झामुमो के सुदीप गुड़िया और झापा के कुलान पतरस आइंद चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी को यहां कड़ी चुनौती मिल रही है. अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित तोरपा विधानसभा क्षेत्र झारखंड पार्टी (झापा) का गढ़ माना जाता था. आजादी के बाद झारखंड पार्टी ने ही तोरपा से सबसे अधिक विधायक दिए हैं. अब तक तोरपा से झारखंड पार्टी ने सात बार, भाजपा ने तीन एवं कांग्रेस और झामुमो ने दो-दो बार जीत हासिल की है.

तोरपा में पहली बार 1957 में हुआ विधानसभा चुनाव


तोरपा विधानसभा क्षेत्र वर्ष 1957 में अस्तित्व में आया. इसके पहले यह खूंटी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था. 1957 में पहली बार तोरपा विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में झारखंड पार्टी के जूलियस मुंडा कांग्रेस की मरियम कुजूर को हराकर विधायक बने थे. इसके बाद 1962, 1972 और 1977 में झारखंड पार्टी के उम्मीदवार विधायक बने.

एनइ होरो बिहार में मंत्री भी रहे


1980 में कांग्रेस पार्टी के लियेंद्र तिरु विधायक बने. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार सुशीला केरकेट्टा को हराया था. इसके बाद झारखंड पार्टी के अध्यक्ष एनइ होरो वर्ष 2000 तक लगातार तोरपा से विधायक चुने जाते रहे. एनइ होरो तत्कालीन बिहार सरकार में मंत्री भी रहे. वर्ष 2000 में एनइ होरो भाजपा के कोचे मुंडा से हार गये. 2005 में कोचे मुंडा ने भाजपा के टिकट पर फिर से जीत हासिल की.

2009 और 2014 में पौलुस सुरीन ने बीजेपी को हराया


2009 में झामुमो के पौलुस सुरीन ने कोचे मुंडा को हराया. पौलुस सुरीन ने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और जीता था. वर्ष 2014 के चुनाव में पौलुस सुरीन जेल से बाहर आ गये थे. उन्होंने फिर से भाजपा को हराकर चुनाव जीता, लेकिन जीत का अंतर महज 43 वोट था. हालांकि, वर्ष 2019 का चुनाव जीतकर भाजपा के कोचे मुंडा ने वापसी कर ली.

तोरपा विधानसभा के अब तक के विधायक

चुनाव का वर्षविधायक का नामपार्टी/दल का नाम
1957जुलियस मुंडाझारखंड पार्टी
1962सामुएल मुंडाझारखंड पार्टी
1967एस पाहनकांग्रेस
1972वीर सिंह मुंडाझारखंड पार्टी
1977एनई होरोझारखंड पार्टी
1980लियेंन्द्र तिरुकांग्रेस
1985एनई होरोझारखंड पार्टी
1990एनई होरोझारखंड पार्टी
1995एनई होरोझारखंड पार्टी
2000कोचे मुंडाभारतीय जनता पार्टी
2005कोचे मुंडाभारतीय जनता पार्टी
2009पौलुस सुरीनझारखंड मुक्ति मोर्चा
2014पौलुस सुरीनझारखंड मुक्ति मोर्चा
2019कोचे मुंडाभारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola