ePaper

आर्थिक कारणों से विद्यार्थियों की पढ़ाई में नहीं आयेगी बाधाः उपायुक्त

Updated at : 28 Jun 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक कारणों से विद्यार्थियों की पढ़ाई में नहीं आयेगी बाधाः उपायुक्त

नीट की परीक्षा में जिले से कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कर्रा की 11 और जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी की एक छात्रा को जिला प्रशासन ने शनिवार को सम्मानित किया.

विज्ञापन

खूंटी. नीट की परीक्षा में जिले से कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कर्रा की 11 और जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी की एक छात्रा को जिला प्रशासन ने शनिवार को सम्मानित किया. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आर रॉनिटा ने नीट में सफल छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किया. उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें मार्गदर्शन भी दिया. उपायुक्त ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पित प्रयास, उचित मार्गदर्शन एवं अनुशासित अध्ययन से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है. उन्होंने आश्वस्त किया कि आर्थिक कारणों से किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जायेगी. जिला प्रशासन हर योग्य छात्र को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों के परिश्रम और विद्यालयों में चल रही सकारात्मक शैक्षणिक गतिविधियों का परिणाम है. सफल छात्राओं में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कर्रा की रूपांजलि कुमारी, निशा कुमारी, पूजा कुमारी, विनीता कुमारी, अलिषा कुजूर, सेवानी आइंद, राजकुमारी केरकेट्टा, किरण कुमारी, रोशनी तिग्गा, दमयंती कुमारी, जिरेन पूर्ति, बिरसी धान, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एसएस प्लस टू हाई स्कूल, खूंटी की निशा कुमारी शामिल है. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.

नीट में सफल छात्राओं को जिला प्रशासन ने किया सम्मानितB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola