चदरा तोड़कर दुकान में चोरी
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है
विज्ञापन
खूंटी.
शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. शहर के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एसएस प्लस टू हाई स्कूल के पास स्थित विकास डिजिटल स्टूडियो प्रज्ञा केंद्र में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का चदरा तोड़कर चोरी की. चोरों ने दुकान में रखे 10 हजार रुपये नकद, एक बड़ा कैमरा और कैमरा का चार्जर चुरा लिया. भुक्तभोगी विकास महतो ने बताया कि एक सितंबर को भी अज्ञात चोरों ने दुकान में दीवार फोड़ कर घुसने का प्रयास किया था, लेकिन तब वे असफल रहे थे. मामले में भी थाना में विकास ने चोरी के प्रयास का लिखित आवेदन दिया था. 10 दिन बाद फिर 11 सितंबर की रात्रि में दुबारा चोरों ने दुकान का चदरा को काट कर चोरी की. उन्होंने इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










