युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सांसद ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सांसद ने किया सम्मानित

नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन को सांसद कालीचरण मुंडा ने सम्मानित किया.

विज्ञापन

खूंटी. कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन को सांसद कालीचरण मुंडा ने सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमिर हुसैन के नेतृत्व में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी. इससे पार्टी को ताकत मिलेगी. सम्मान पाकर आमिर हुसैन ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि जिले के हर एक कार्यकर्ता की है. यह कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि हम सब मिल कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायेंगे. मौके पर खूंटी विधानसभा अध्यक्ष जय कुमार साहू, तोरपा विधानसभा अध्यक्ष इमरान ख़ान, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष संदीप महतो, जिला उपाध्यक्ष सहरोंन सुरीन, अनमोल धान, बाहा मुंडा, सुभाष होड़ो, मो साज़िद, आयुष साहू, नवाज अंसारी, नन्हे खान सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola