बकरीद पर दी गयी कुर्बानी, मांगी दुआएं

कुर्बानी का पर्व बकरीद शनिवार को जिले में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई. इस अवसर पर सबसे पहले सुबह शहर के विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गयी.
खूंटी. कुर्बानी का पर्व बकरीद शनिवार को जिले में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई. इस अवसर पर सबसे पहले सुबह शहर के विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गयी. नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मस्जिदों में लोग पहुंचने लगे थे. सभी मस्जिदों में अपने तय समय पर नमाज अदा की गयी. शहर के जामा मस्जिद, मस्जिद ए जोहरा, मस्जिद ए कौसर और जन्नत नगर के मदीना मस्जिद में बड़ी संख्या में लोंगों ने नमाज पढ़ी. लोगों क्षेत्र की सुख-शांति, अमन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी. नमाज में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह से कुर्बानी को कबूल करने की दुआएं मांगी. नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी. इसके बाद लोगों ने कब्रगाह जाकर अपने पूर्वजों को याद किया. बकरीद के अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी दी. शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद का त्योहार मनाया गया. बकरीद में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रही. शहर के सभी मस्जिद, चौक-चौराहा और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात रही. हालांकि कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










