हाथी ने एक वृद्ध को मार डाला

Updated:
विज्ञापन

भय से रातजगा कर रहे हैं ग्रामीण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा : तोरपा प्रखंड के हुसीर पंचायत के मेंगो टोली में मंगलवार को एक जंगली हाथी ने जोबे मुंडा (73) को कुचल कर मार डाला. जानकारी के अनुसार जोबे मुंडा जंगल में दातून तोड़ने गये थे. वहीं एक जंगली हाथी ने उन्हें कुचल कर मार डाला. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया को दी. श्री गुड़िया ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर वन विभाग के फाॅरेस्टर नीतीश केशरी, वनरक्षी संजय मुंडा, संजय साहू, मनोज सिंह, पीटर पॉल, जुनूल होरो आदि मेंगो टोली पहुंचे और मृतक की पत्नी को अंतिम क्रिया के लिए 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता रशि दी. वन विभाग के लोगों ने ग्रामीणों के बीच टार्च, पटाखे, मोबिल आदि का वितरण किया. इस घटना से प्रखंड में जंगली हाथियों के बढ़ते उत्पात से ग्रामीणों में भय व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola