ePaper

औचक निरीक्षण में स्कूल पहुंचीं उपायुक्त ने किया बच्चों से संवाद

Updated at : 23 Jul 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में स्कूल पहुंचीं उपायुक्त ने किया बच्चों से संवाद

उपायुक्त आर रॉनिटा ने बुधवार को मुरहू प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया.

विज्ञापन

खूंटी. उपायुक्त आर रॉनिटा ने बुधवार को मुरहू प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय माहिल हस्सा, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय डूडरी तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, मुरहू के संचालन का औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति, नामांकन, पोषाहार, साफ-सफाई, शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने शिक्षकों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दी. कहा कि बच्चों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें. विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाये रखें. उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में मेन्यू के अनुसार पोषाहार भोजन नहीं दिये जाने को लेकर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये. उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों को अनिवार्य रूप से मेन्यू अनुसार पोषाहार युक्त भोजन देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. इसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय मुरहू का भी निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने कार्यालय की उपस्थिति पंजी, लंबित आवेदनों की स्थिति और संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें. वहीं नियमित रूप से बायोमेट्रिक में उपस्थिति दर्ज करें. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने, आगंतुकों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की सुविधा और आमजनों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, मुरहू बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित थे.

बच्चों को पोषाहार युक्त भोजन देने का दिया निर्देश

प्रखंड सह अंचल कार्यालय, मुरहू का किया निरीक्षण

स्लग :::कर्मियों को नियमित रूप से बायोमेट्रिक में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देशB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola