जिले के डीलरों ने किया धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
जिले के डीलरों ने किया धरना-प्रदर्शन

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष जिले के जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया

विज्ञापन

खूंटी.

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष जिले के जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने बकाये कमीशन का भुगतान करने, केवाइसी से मुक्त करने और अन्य मांग की. इस दौरान डीलरों ने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने जो राशन वितरण किया था, उसका कमीशन का भुगतान अब तक लंबित है. वहीं पिछले डेढ़ साल का भी भुगतान नहीं किया गया है. धरना-प्रदर्शन के बाद डीलरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. मौके पर अध्यक्ष सुलेमान टूटी, बगराय मुंडा, विनोद कुमार जायसवाल, प्रमोद लहरी, प्रदीप मिश्र, धनंजय जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola