भगवान सिंगबोंगा की स्तुति से बढ़ती है भक्ति और श्रद्धा : धर्मगुरु

Updated:
विज्ञापन
भगवान सिंगबोंगा की स्तुति से बढ़ती है भक्ति और श्रद्धा : धर्मगुरु

खजूरदाग मनमनी में रविवार को सरना धर्म सोतो समिति का 12वां शाखा स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खजूरदाग मनमनी में शाखा स्थापना दिवस सह सरना प्रार्थना सभा

प्रतिनिधि, तोरपा

खजूरदाग मनमनी में रविवार को सरना धर्म सोतो समिति का 12वां शाखा स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. केंदुआ मुंडा, जयपाल मुंडा और टेपइ कच्छप की अगुवाई में अनुयायियों के साथ सरना स्थल में भगवान सिंगबोंगा की पूजा-पाठ कर सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गयी. धर्मगुरु सोमा कंडीर ने कहा कि सिंगबोंगा की स्तुति से हमारी आत्मा में भक्ति और श्रद्धा बढ़ती है. समाज में प्रेम व भाईचारा की भावना पनपती है. उन्होंने आगे कहा कि भगवान के सामने सब बराबर हैं, जिससे सबको समान कृपा मिलती है. धर्मगुरु बगरय मुंडा ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने अपने मूल धर्म को संगठित कर जिस समृद्ध समाज की कल्पना की, वह आज भी अधूरी है. वह न केवल धर्म-संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष किया बल्कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे. आज हम उसी धर्म-संस्कृति और जल, जंगल, जमीन की संरक्षण के लिए ही सरना धर्म कोड की मांग कर रहे हैं.

अतः भारत सरकार यथाशीघ्र सरना कोड लागू करें. इस कार्यक्रम में धर्मगुरु सोमा कंडीर, सीताराम मुंड, लुथड़ू मुंडा, मधु बारला, बिरसा तोपनो, मथुरा कंडीर, सुमित गुड़िया, दुलारी बारला, कोलय ओड़ेया, बलराम हेंबरोम, अनिल गुड़िया आदि ने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में तोरपा, तपकारा, कमडारा, खूंटी, मुरहू, बंदगांव, गुमला, रांची आदि जगहों के सरना धर्मावलंबी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola