ePaper

जिले में 67 मीट्रिक टन खराब चना की आपूर्ति, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

Updated at : 06 Jul 2020 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 67 मीट्रिक टन खराब चना की आपूर्ति, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

गरीबों के बीच वितरण करने के लिए जिले में खराब चना की आपूर्ति की गयी है. जिसकी गुणवत्ता खाने योग्य नहीं है. जिले में कुल 67 मीट्रिक टन खराब चना की आपूर्ति की गयी है.

विज्ञापन

खूंटी : गरीबों के बीच वितरण करने के लिए जिले में खराब चना की आपूर्ति की गयी है. जिसकी गुणवत्ता खाने योग्य नहीं है. जिले में कुल 67 मीट्रिक टन खराब चना की आपूर्ति की गयी है. जिसका जून माह में लाभुकों के बीच एक-एक किलोग्राम वितरण किया जाना था. चना में अधिक नमी, मिलावट और कचरा पाया गया है.

जिला प्रशासन ने चना को खाने योग्य नहीं माना है. शुक्रवार को चना का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जांच में भी चना खाने योग्य नहीं पाया गया है. अब जिले में दूसरा चना की आपूर्ति किये जाने की तैयारी है.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी रोहित सिन्हा ने कहा कि जांच के बाद खाने योग्य पाये जाने पर ही चना का लाभुकों के बीच वितरण किया जायेगा. खराब चना होने पर वापस भेज दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि चना का वितरण नहीं किया गया है. फिलहाल प्रखंडों में स्थित गोदामों में चना रखा हुआ है. उन्होंने बताया कि अन्य अनाज ठीक हैं. जिसका लाभुकों के बीच वितरण किया जा रहा है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola