स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए होगा हर संभव प्रयास : एसडीएम
Author Shubham haldar
Updated:
विज्ञापन

अनुमंडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा ने तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया.
विज्ञापन
तमाड़ सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी
तमाड़. अनुमंडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा ने तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ कार्यपालक पदाधिकारी अंजली मेहता और बीडीओ सावित्री कुमारी भी मौजूद थीं. एसडीएम ने अस्पताल की विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की. रजिस्टर पंजी और दवाओं के स्टॉक की स्थिति प्रमुख रूप से शामिल थी. एसडीएम ने निरीक्षण के अंत में कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठायें और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करें. निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने एसडीएम को बताया कि सीएचसी के पास 108 एंबुलेंस के अलावा दो अतिरिक्त एंबुलेंस भी उपलब्ध हैं, लेकिन चालक एक ही है. यह एंबुलेंस मरीजों को नि:शुल्क सेवा प्रदान कर रही है. अस्पताल प्रशासन ने एसडीएम को अल्ट्रासाउंड मशीन और चहारदीवारी की कमी के बारे में अवगत कराया. इस पर एसडीएम बेसरा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले को वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाया जायेगा.चिकित्सकों के आवासीय भवन को जल्द पूरा करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सीएचसी परिसर में स्थित अधूरा पड़े चिकित्सकों के आवासीय भवन का भी जायजा लिया. यह भवन वर्ष 2008 में 14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था. अब तक पूरा नहीं हो सका है. एसडीएम ने इस अधूरे भवन को देखकर नाराजगी जाहिर की और जल्द से जल्द इसकी कागजी प्रक्रिया पूरी कर आवश्यक कार्रवाई करने के बात कही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










