लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें और हमेशा बड़े सपने देखें : डीएसपी

Updated:
विज्ञापन
लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें और हमेशा बड़े सपने देखें : डीएसपी

खूंटी के कमंता स्थित आरपीएस उच्च विद्यालय में बुधवार को विद्यालय का 17वां स्थापना दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी के कमंता स्थित आरपीएस उच्च विद्यालय में बुधवार को विद्यालय का 17वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यालय डीएसपी अखिल नीतीश कुजूर और स्कूल की प्रधानाध्यापिका तेलानी टूटी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि मुख्यालय डीएसपी अखिल नीतिश कुजूर ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें और हमेशा बड़ा सपना देखें. उन्होंने कहा कि वे एक किसान के बेटे हैं और आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं. सभी छात्र भी किसान के ही बेटे-बेटियां हैं. बड़े सपने देख कर उन्हें पूरा कर सकते हैं. किसी दिन आप भी बड़ा व्यक्ति बन सकते हैं. उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक की प्रशंसा की. कहा कि आज के बच्चे मोबाइल के उपयोग की दुष्परिणाम की जानकारी दे रहे हैं. बच्चों से बड़े सीख रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को भी मोबाइल का अधिक उपयोग नहीं करने की अपील की. प्रधानाध्यापिका तेलानी टूटी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा है. विद्यार्थियों ने नाटक, गीत और संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. मौके पर सीआरपी अजीत मिश्र, नीरज सिंह, अजय कुमार, निशांत झा, पशुपति महतो, जेनएम देमता, नीकिता कुमारी, जेराल्ड बारला सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रधानाध्यापिका जमुना तिड़ू, शिक्षक एतवा पूर्ति, सनातन तिड़ू, कैलाश हस्सा, बहामनी टूटी, ख्रिस्टीना गुड़िया, सुशीला सोय, मोनिका मुंडू, अल्मा सोय मुरूम, प्रेमलता तानी, प्यारी तोपनो, बिरंग टूट सहित अन्य का योगदान रहा.

स्कूल का मना स्थापना दिवसB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola