ट्रेन की चपेट में आने छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने छात्र की मौत

बुधवार की रात रात ट्रेन से कट कर कर्रा रेलवे स्टेशन निवासी यशराज कुमार (15) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा रेलवे स्टेशन के फाटक के समीप बुधवार की रात रात ट्रेन से कट कर कर्रा रेलवे स्टेशन निवासी यशराज कुमार (15) की मौत हो गयी. वह संत जेवियर स्कूल सिठियो रांची में नौंवी कक्षा का छात्र था. जानकारी के अनुसार यशराज फिलहाल कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था. यशराज के दादाजी का करीब 20 दिन पहले बीमारी से निधन हो गया था. जिसके बाद से वह काफी तनाव में रह रहा था. वह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था. यशराज की मौत से पिता उमेश महतो का पूरा परिवार सदमे में डूबा हुआ है. घटना की खबर मिलने पर बुधवार रात को कर्रा पुलिस और जीआरपी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. जिसके बाद शव को उठा कर कर्रा थाना लाया गया. गुरुवार को जीआरपी पुलिस शव को रांची हटिया स्थित अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola