हर हाल में अफीम की अवैध खेती करने वाले जायेंगे जेल : डीसी

Updated at : 30 Jan 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
हर हाल में अफीम की अवैध खेती करने वाले जायेंगे जेल : डीसी

जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है. इसके तहत एक महीने तक जिले में अफीम की खेती को बड़े स्तर पर नष्ट किया जायेगा.

विज्ञापन

अफीम की अवैध खेती के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत

उपायुक्त के नेतृत्व में अफीम की खेती किया गया नष्ट

मुरहू थाना में नौ रैयतों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, खूंटी

जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है. इसके तहत एक महीने तक जिले में अफीम की खेती को बड़े स्तर पर नष्ट किया जायेगा. वहीं, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. गुरुवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र अफीम की खेती नष्ट करने निकले. उनके नेतृत्व में मुरहू के डेहकेला और मुरूद गांव में 18.20 एकड़ में लगी अफीम के पौधों को नष्ट किया गया. वहीं जमीन मालिकों की पहचान कर कुल नौ रैयतों के खिलाफ मुरहू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अभियान के माध्यम से अफीम की खेती करने वालों को कड़ा संदेश दिया गया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

उपायुक्त ने आम जनता से अपील की है कि अफीम की खेती सहित अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें ताकि जिले को अफीम मुक्त बनाया जा सके. उन्होंने जिला में अफीम की खेती त्यागकर लोगों से वैकल्पिक खेती करने की अपील की है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध अफीम की खेती मामले में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर एफआइआर समेत अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola