खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा : उपायुक्त

बिरसा कॉलेज परिसर में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल का उदघाटन उपायुक्त आर रॉनिटा ने दीप जला कर किया.

विज्ञापन

खूंटी.

बिरसा कॉलेज परिसर में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल का उदघाटन उपायुक्त आर रॉनिटा ने दीप जला कर किया. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है. यह न केवल शारीरिक व मानसिक विकास करता है, बल्कि आत्म अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है. उन्होंने प्रतिभागियों को खेलों में लगन व मेहनत से निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी. ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें. प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित खो-खो, हॉकी और फुटबॉल मैचों में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के जिले के सभी प्रखंडों से आये विद्यालयों के बालक व बालिकाओं ने हिस्सा लिया. मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola