निर्मला स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता
Published by : SATISH SHARMA Updated At : 14 Nov 2025 5:58 PM
विज्ञापन
निर्मला हाई स्कूल डोड़मा में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मेरा युवा भारत ने किया.
विज्ञापन
तोरपा.
निर्मला हाई स्कूल डोड़मा में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मेरा युवा भारत ने किया. प्रतियोगिता में फुटबॉल, लॉंग जंप व दौड़ आदि खेल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बिरसा क्लब ने नेहरू क्लब को 2-1 गोल के अंतर हराकर चैंपियन बना. इसके अलावा लॉंग जंप ब्वॉयज में अंशुल गुड़िया प्रथम, विजय भेंगरा द्वितीय तथा आर्यन नायक तृतीय स्थान प्राप्त किया. लॉंग जंप गर्ल्स में दुलारी होरो प्रथम, अनुषा भेंगरा द्वितीय तथा नेहा भेंगरा तृतीय स्थान पर रही. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. उपप्रमुख संतोष कर, प्राचार्य फादर अनिल सोरेंग, फादर हेरमन कुजूर, मेरा युवा भारत के दीपक महतो ने पुरस्कार बांटा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










