महिला की हत्या मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Published by : SHUBHAM HALDAR Updated At : 06 Feb 2026 7:05 PM

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में खुला राज, गोली मारने के बाद घर में लगा दी गयी थी आग

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तमाड़.

थाना क्षेत्र तालाडीह-मानकीडीह निवासी एतवारी कुमारी की आग से हुई संदिग्ध मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने किया है. मामले में बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने कहा कि जांच में सामने आया कि आग लगने की घटना के पीछे साजिश की गयी और उसी दौरान महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीराम मुंडा, कालीचरण लोहरा, अमित लोहरा, विष्णु महतो शामिल हैं. पुलिस के अनुसार महिला की मौत आग लगने की घटना में होने की सूचना मिली थी. प्रथम दृष्टया मामला आग से झुलसकर मौत का प्रतीत हो रहा था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई. जिसके बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत महिला की गोली मारकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी. घटना को हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की गयी थी. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश द्वारा टीम गठित कर छापेमारी की गयी. जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किये गये हैं.

पोस्टमार्टम में खुला राज, गोली मारने के बाद घर में लगा दी गयी थी आगB

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola