थाना प्रभारी पर हमले के मामले में कई हिरासत में

पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न गांवों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.
खूंटी. रनिया थाना क्षेत्र के लोहागड़ा गांव में रविवार को आयोजित डाईर मेला के दौरान रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. वायरल वीडियो के आधार पर रनिया थाना पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न गांवों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई. ज्ञात हो कि रविवार को मेला के दौरान शराब बिक्री की शिकायत पर कार्रवाई करने गयी पुलिस पर भीड़ के हमले में थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




