चुनाव की तैयारी को लेकर किया गया मतदानकर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन

चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गयी है.
खूंटी. नगर पंचायत क्षेत्र में आगामी 23 फरवरी को होनेवाले चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गयी है. इसी क्रम में समाहरणालय स्थित एनआइसी कक्ष में मतदान दलों के गठन हेतु पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न कराया गया. यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर रॉनिटा की उपस्थिति में किया गया. रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से मतदान दलों का चयन पूर्णतः कंप्यूटरीकृत प्रणाली से किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्षता बनी रहे. इस अवसर पर खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र की सामान्य प्रेक्षक रश्मि लकड़ा, वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग-सह-उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा कार्मिक कोषांग से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. द्वितीय रेंडमाइजेशन का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं सुचारू बनाना है, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो और निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व छह फरवरी को प्रथम रेंडमाइजेशन किया जा चुका है. जिला प्रशासन ने निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, जिससे मतदाताओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिल सके.
इससे पहले छह फरवरी को प्रथम
रेंडमाइजेशनकिया गया था
कंप्यूटरीकृत प्रणाली से की गयी रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




