सरहुल पूजा महोत्सव 21 को, भव्य आयोजन की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
सरहुल पूजा महोत्सव 21 को, भव्य आयोजन की तैयारी

प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

तमाड़. प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सामूहिक सरहुल पूजा समिति, तमाड़ के तत्वावधान में 21 मार्च दिन शनिवार को भव्य आयोजन किया जाएगा. इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. समिति के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन तमाड़ स्थित हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा. सुबह 9 बजे से पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी. जिसके बाद 11 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा. वहीं 11:30 बजे से पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम के अंतर्गत अपराह्न 4 बजे गिड़ीबा की ओर पारंपरिक जुलूस के साथ पुष्प विसर्जन किया जाएगा. इसके पश्चात शाम 6 बजे कार्यक्रम का समापन होगा. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने जानकारी दी.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola