सनिका मघईया का किया गया अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन
सनिका मघईया का किया गया अंतिम संस्कार

रनिया के झामुमो प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मईया के पिता सनिका मघईया का रविवार को निधन हो गया था.

विज्ञापन

रनिया. रनिया के झामुमो प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मईया के पिता सनिका मघईया का रविवार को निधन हो गया था. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार उनके गांव मनाहातु में किया गया. अंतिम संस्कार में पहुंच कर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद सहित अन्य झामुमो नेताओं ने उनका अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं झामुमो नेताओं ने सनिका मघईया के परिजनों को ढांढस बंधाया. इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो, सुशांति कोनगाड़ी, सिसिर तोपनो, जयदीप तोपनो, सुरेश कोनगाड़ी, पंचानंद स्वांसी सहित बड़ी संख्या के आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola