अफीम खेती के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को लेकर ग्रामीण एसपी ने की बैठक
Published by : SHUBHAM HALDAR Updated At : 20 Jan 2026 6:28 PM
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बुंडू अनुमंडल सभागार में अफीम की खेती के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की.
तमाड़. मंगलवार को रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बुंडू अनुमंडल सभागार में अफीम की खेती के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की. ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने सभी पदाधिकारियों के साथ अफीम की अवैध खेती को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि अफीम की खेती पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी बढ़ाई जाये. ग्रामीण स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए आम लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाये. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय और सूचना के त्वरित आदान-प्रदान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. ग्रामीण एसपी ने स्पष्ट कहा कि अफीम की खेती करनेवालों और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने और नियमित रूप से रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में बुंडू एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा, बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश, सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, बुंडू एलआरडीसी छविबाला बारला, बुंडू इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा, सोनाहातू इंस्पेक्टर सुनील गोराई, तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मोदी, सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम कुमार, राहे थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










