सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक निशांत रौशन ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के विषय में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सही उम्र होने पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर वाहन चलायें. वाहन चलाने के दौरान ओवरलोडिंग नहीं करें. किसी भी ओवरलोड वाहनों में नहीं बैठे. हमेशा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और अपने अभिभावक, परिजन को भी यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए प्रेरित करें. सड़क दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति के सहायता के लिए पुलिस अथवा एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर यथाशीघ्र सूचित करें. वाहन चालकों की सुविधा के लिए सड़क के किनारे विभिन्न प्रकार के साइनेज लगाये गये हैं. इस दौरान रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट संदीप हेमरोम ने वाहन चलाते समय सुरक्षात्मक उपकरणों का उपयोग, रोड मार्किंग, गुड समरीटन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola